Welcome to
Once More Products and Services Pvt. Ltd.
Sales Team Requirement
Read and understand carefully and submit the final
नमस्कार,

सबसे पहले, हमारे Sales/Business Opportunity में रुचि दिखाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।
हर व्यक्ति अपने जीवन में एक ऐसे अवसर की तलाश करता है जहाँ उसकी मेहनत को सही पहचान मिले, उसकी प्रतिभा को मंच मिले और उसके सपनों को उड़ान मिले।
यदि आप भी अपने करियर में कुछ बड़ा, स्थायी, सम्मानजनक और भविष्य को सुरक्षित बनाने वाला अवसर तलाश रहे हैं, तो आपका स्वागत है एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर जहाँ आपकी मेहनत की कद्र होती है, आपकी परफॉर्मेंस आपकी पहचान बनती है, आपकी लीडरशिप आपकी Position तय करती है और आपकी सफलता आपकी Income को नई ऊँचाइयों तक ले जाती है।
हम वर्तमान में अपनी Sales Team के लिए कुछ serious, disciplined, positive और motivated व्यक्तियों का चयन कर रहे हैं लेकिन हम यह भी मानते हैं कि किसी भी सफल सफर की शुरुआत केवल अवसर से नहीं, बल्कि स्पष्टता, विश्वास और सही सोच से होती है। इसलिए आगे की प्रक्रिया शुरू करने से पहले हम अपने कार्य करने की सोच, कार्यशैली, Vision और Mission को आपके सामने पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ रखना आवश्यक समझते हैं और यदि आपके विचार और कार्यशैली हमारे विज़न से मेल खाते हैं, तभी हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसी उद्देश्य से कंपनी ने एक व्यवस्थित, प्रोफेशनल और पारदर्शी “6 Step Recruitment & Selection System” तैयार किया है। जो व्यक्ति इस पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से समझते हुए, पूरी ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ सभी स्टेप्स को पूरा करते हैं, हर चरण में “Interested” विकल्प चुनते हैं
और अंत में अपने इच्छित पोस्ट का चयन करके इस इंटरव्यू सर्वे को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं — उन्हीं का डेटा कंपनी में फाइनल रूप से दर्ज किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल लोगों का चयन करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में कंपनी और टीम के बीच मजबूत विश्वास, बेहतर तालमेल और लंबे समय तक सकारात्मक कार्य संबंध बने रहें। यदि किसी भी चरण में किसी व्यक्ति को कंपनी का Vision, Mission, System या कार्य करने का तरीका पसंद नहीं आता, तो वह बिना किसी दबाव के प्रक्रिया को वहीं रोक सकता है। हम मानते हैं कि सही निर्णय वही है जो समझदारी और स्पष्ट सोच के साथ लिया जाए।

हम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव या सेल्स टीम के लिए प्रचार अभियान चला रहे हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जब उम्मीदवारों से बातचीत होती है, तो अधिकतर लोग कहते हैं की मुझे सेल्स का 5, 10 या 20 वर्षों का अनुभव है और अभी तक कई कंपनियों में काम कर चूका हूँ। साथ ही वे अपना बायोडाटा भी भेजते हैं लेकिन हमें केवल वर्षों का अनुभव नहीं, बल्कि उस अनुभव की स्थिरता, परिणाम और कार्यशैली को भी समझना आवश्यक होता है। यदि किसी व्यक्ति का अनुभव वास्तव में बहुत मजबूत रहा है, तो बार-बार कंपनी बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ी? यदि बायोडाटा में 8–10 कंपनियों के नाम हैं, तो कहीं भी लंबी अवधि तक स्थिरता क्यों नहीं बन सकी? बार बार कंपनी बदलना यह संकेत देता है कि व्यक्ति Short-Term सोच रखता है या फिर उसमें स्थिरता, धैर्य और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की कमी है, लक्ष्य (Target) और परिणाम (Result) के दबाव से बचना चाहता है, मंथली इंसेंटिव वाले स्ट्रक्चर में काम करने में सहज नहीं है, Performance आधारित Growth को जोखिम मानता है । अब प्रश्न यह है कि यदि आपको अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास है, तो परफॉरमेंस पर आधारित इनकम से असहजता क्यों? जो व्यक्ति परफॉरमेंस पर आधारित व्यवस्था से बचना चाहता है, वह अक्सर एक निश्चित कम्फर्ट जोन में ही रहना चाहता है। सीधी बात यह है कि समस्या कंपनी में नहीं, मानसिकता में होती है। अब निर्णय आपका है कि क्या आप भीड़ का हिस्सा बनकर रहना चाहते हैं? या मैदान में उतरकर नेतृत्व करना चाहते हैं?

हमें ऐसे लोग चाहिए जिनमें स्थिर सोच, लक्ष्य के प्रति अनुशासन, बाजार में काम करने का जुनून और लंबे समय तक आगे बढ़ने का विज़न हो। सच्चाई यह है कि अनुभव गिनाना आसान है, परिणाम दिखाना कठिन। कंपनी बदलने से करियर नहीं बनता, प्रतिबद्धता से बनता है और वह आपकी तरफ से आनी चाहिए। यदि आप प्रतिदिन कार्य करने के लिए तैयार हैं, लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं और बाजार में उतरकर परिणाम देने का साहस रखते हैं तो आपका स्वागत है।

हम केवल भर्ती नहीं कर रहे हैं, बल्कि ऐसे लोगों का चयन कर रहे हैं जो लंबे समय तक एक मजबूत और सफल करियर बनाना चाहते हैं। हमारी कंपनी ट्रेनिंग, सपोर्ट और मजबूत कार्य प्रणाली देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम समझते हैं कि सही मार्गदर्शन, सही सिस्टम और सही सपोर्ट मिलने पर Result अधिक तेज़ और प्रभावी बनते हैं। इसी उद्देश्य से कंपनी ने Franchise, Distributor एवं Team Building को मजबूत बनाने हेतु Social Media और Digital Promotion के माध्यम से एक Powerful Lead Support System तैयार किया है। जिसके अंतर्गत संभावित Leads सीधे आपको प्रदान की जाएंगी, Prospect से बातचीत एवं Presentation में Support दिया जाएगा, Closing Support उपलब्ध कराया जाएगा, Team Development और Business Expansion हेतु Guidance दी जाएगी और Step-by-Step Working System उपलब्ध कराया जाएगाअर्थात लगभग 75% लीड सपोर्ट कंपनी देती है, जबकि शेष 25% में आपको अपनी सेल्स क्षमता और व्यक्तित्व के दम पर व्यवसाय को सफलतापूर्वक क्लोज करना होता है।

यदि आप कंपनी से जुड़ने का निर्णय लेते हैं, तो प्रारंभिक 6 महीने आपकी प्रोबेशन अवधि होगी, जो आपकी जॉइनिंग तिथि से शुरू होगी। कंपनी आपके प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को कम या अधिक करने का अधिकार रखती है। पहले 30 दिनों में प्रदर्शन दिखाना अनिवार्य है, तभी आपकी स्थिति कन्फर्म होती है। प्रारंभिक 6 महीने आपकी आय पूरी तरह परफॉरमेंस आधारित इंसेंटिव व्यवस्था पर आधारित होगी। अर्थात आपकी कमाई आपके कार्य और परिणामों के अनुसार निर्धारित होगी। यदि इस अवधि में आपका प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाता है, तो सातवें महीने से आपको निश्चित वेतन व्यवस्था में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावे सही प्रदर्शन पर आपको मिलेगा : टर्म लाइफ इंश्योरेंस, कैशलेस मेडिक्लेम सुविधा, विभिन्न प्रकार के भत्ते, आपके क्षेत्र के सेल्स टर्नओवर पर प्रतिशत लाभ और तेज़ पदोन्नति के अवसर

हम हर व्यक्ति का चयन नहीं करते। यदि आप केवल एक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए उपयुक्त नहीं है लेकिन यदि आप वास्तव में करियर बनाना चाहते हैं, अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं और अपनी मेहनत, प्रदर्शन तथा नेतृत्व क्षमता के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यदि आप कंपनी के विज़न और इस अवसर से सहमत हैं, तो अगले चरण में आपके बारे में विस्तार से जानने हेतु एक ऑनलाइन डिस्कशन आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य यह समझना होगा कि आपकी सोच, लक्ष्य और भविष्य की योजना क्या है, आप इस अवसर को कितनी गंभीरता से लेना चाहते हैं और आप हमारी टीम और सिस्टम के साथ लंबे समय तक कार्य करना चाहते हैं

इसके बाद आपको वर्चुअल इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल होना होगा, जहाँ आपको सभी प्रश्नों के उत्तर पूरी ईमानदारी, स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ देने होंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका वास्तविक अनुभव और प्रदर्शन किस स्तर का है, क्या आप लक्ष्य और दबाव में कार्य कर सकते हैं, क्या आप अपनी टीम बना सकते हैं और उसका नेतृत्व कर सकते हैं, आपकी Communication, Leadership और Decision Making क्षमता कैसी है, आपका व्यक्तिगत विकास और करियर लक्ष्य क्या है और क्या आप Long-Term Vision और Professional System के साथ काम करने के लिए तैयार हैं

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य केवल चयन करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी और उम्मीदवार दोनों एक-दूसरे के लिए सही हों।

अब अपने Sales Career के अतीत में झांककर स्वयं से पूछिए —
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म लाइफ इंश्योरेंस और कैशलेस मेडिक्लेम जैसी सुविधाओं की स्पष्ट बात की है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने केवल वेतन ही नहीं, बल्कि आपके क्षेत्र के टर्नओवर पर आपको प्रतिशत लाभ देने का अवसर प्रदान किया है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपको और आपकी टीम को लगातार ट्रेनिंग, ग्राउंड सपोर्ट और मजबूत कार्य प्रणाली देने की वास्तविक कोशिश की है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने केवल काम करवाने के बजाय आपके साथ लंबे समय तक करियर बनाने और आगे बढ़ने की सोच रखी है?
➤ क्या आज तक किसी कंपनी ने आपको केवल एक कर्मचारी (Employee) नहीं, बल्कि एक Leader और Long-Term Growth Partner की तरह देखने का प्रयास किया है?
यदि आपको लगता है कि यह सभी सपोर्ट सिस्टम आपके भविष्य, सुरक्षा और करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं और आप वास्तव में एक सफल सेल्स करियर बनाना चाहते हैं, तो ही उत्तर दें — “इंटरेस्टेड”